ARTIA संरक्षक व केन्या में ARTIA के संयोजक डॉ. सोनवीर सिंह के सान्निध्य में धूम-धाम से मनाया गया तीन दिवसीय ‘‘श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’’

केन्या में भारतीय हाई कमिष्नर एवं रिपब्लिक केन्या के मंत्री सहित 3000 से अधिक लोग बने इस आयोजन के साक्षी

जयपुर: ऑल राज ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री एसोसियेशन (आरतिया) ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन भारत सहित सम्पूर्ण विष्व में मनाया गया। इसी कड़ी में आरतिया संरक्षक एवं केन्या में आरतिया के संयोजक डॉ सोनवीर सिंह द्वारा राजस्थान एसोसियेशन ऑफ केन्या व हिन्दू काउन्सिल ऑफ केन्या एवं राम मन्दिर के साथ मिलकर 20 से 22 जनवरी तक तीन दिवसीय ‘‘श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’’ का सफल आयोजन किया गया।

डॉ. सोनवीर सिंह ने बताया कि इस आयोजन के दौरान केन्या में राजस्थानी परम्परागत परिधानों में गाजे बाजे, घोडे एवं पालकी के साथ रामधुन करते हुये पदयात्रा निकाली गई जिसमें केन्या में भारतीय हाई कमिश्नर नमज्ञा सी. खम्पा एवं रिपब्लिक ऑफ केन्या के मंत्री मोसेस कुरिया सहित विभिन्न भारतीय व्यवसायी एवं नागरिक बडी संख्या में उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के इस आयोजन के साक्षी बने।

इस अवसर पर करीब 3000 से अधिक भक्तों ने हजारों दीपक प्रज्जवलित कर पटाखों के साथ आरती की व प्रभु की प्रसादी ग्रहण की।

प्रसिद्ध समाचार पत्रों में कवरेज