लोकतंत्र के महापर्व को मतदान करके मनाएँ – ARTIA

जयपुर । ऑल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) के अध्यक्ष श्री विष्णु भूत  ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व को सौहार्दपूर्ण तरीक़े से मनाएँ तथा किसी भी प्रकार की भ्रांतियों व बहकावे में ना आवे। उन्होंने अपील की है कि प्रदेश और देश के हित में मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पाँच साल में आने वाला यह पर्व जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमारा एक एक वोट क़ीमती है। यही वोट देश की और प्रदेश की दशा और दिशा तय करता है। मतदान वाले दिन पहले मतदान फिर कोई और काम करें। चुनाव को भी खेल भावना की तरह लेना चाहिए। चुनाव में हार जीत के बाद सभी को मिल-जुलकर प्रदेश की उन्नति कि लिए काम करना चाहिए।
श्री कमल कन्दोई ने कहा कि मतदान हमारे देश में किसी उत्सव से कम नहीं है। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है, जहाँ हर एक नागरिक को अपनी राय देने का अधिकार है। वह स्वतंत्र होकर देश के लिए जिम्मेदार प्रतिनिधि का चयन कर सकते है। प्रत्येक नागरिक का फ़र्ज़ बनता है कि वह अपनी जिम्मेदारी को समझकर सही से मतदान करे। प्रत्येक नागरिक को अपनी समझदारी और सूझ बूझ के साथ मत देना चाहिए। नागरिक को अपने जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए और मतदान को गम्भीरतापूर्वक लेना चाहिए। मतदान ही निर्धारित करता है कि देश का शासन कौन चलाएगा?
श्री आषीष सराफ ने कहा कि हर देशवासी को अपना अनमोल वोट देना चाहिए, ताकि सुव्यवस्थित सरकार का गठन हो सके। सभी को मतदान करना चाहिए, क्योंकि हर किसी की राय अलग-अलग होती है। इससे नागरिको को इस राजनीतिक दुनिया में अपनी बात रखने का मौका मिलता है। लोकतंत्र का पूरा उद्देश्य राजनीतिक परिदृश्य में एक बात कहने में सक्षम होना है और यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक की आवाज़ सुनी जाए। देश के नेता को चुनने में आम जनता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी लोग अपने कर्त्तव्य को सही तरह से समझकर मतदान करते है, तो निश्चित तौर पर देश को एक अच्छी सरकार मिलती है।
श्री प्रेम बियानी ने बताया कि जो लोग मतदान के महत्व को समझते नहीं है, वह बहुत बड़ी गलती करते है। वह एक ऐसा उम्मीदवार चुनकर ले आते है, जो देश का सर्वनाश कर देते है। ऐसे प्रतिनिधि चुनाव जीतकर अपने पद का गलत फायदा उठाते है। अक्सर देखा गया है कि मतदान के वक़्त बहुत सारे व्यक्ति मतदान नहीं करते है। बहुत सारे लोगो को मतदान का महत्व नहीं पता है। उन्हें समझाना आवश्यक है की हर व्यक्ति का वोट कीमती है। जनता का दायित्व है कि वह एक ऐसा प्रतिनिधि चुने, जो बिना किसी भेदभाव के सकारात्मक तौर पर कार्य करे। जिस को ज़्यादा वोट मिलते है, उसी पर राज्य और राष्ट्र स्तर पर विकास करने का दायित्व होता है। यह बहुत बड़ा निर्णय है, इसलिए जनता को इसे सोच समझ कर लेना चाहिए।
श्री कैलाष शर्मा ने कहा कि देश की कई समस्याओं जैसे बेरोजगारी, गरीबी और दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए सही प्रतिनिधि का चयन करना आवश्यक है। देश के लोगो को मतदान की ताकत को समझना चाहिए, ताकि उनके एक वोट से देश की प्रगति हो सके। उनके एक वोट से देश की तकदीर में परिवर्तन आ सकता है। देश का विकास सर्वप्रथम जनता के हाथों में है। इसका सही उपयोग देश को उंचाईयों पर लेकर जा सकता है।

प्रसिद्ध समाचार पत्रों में कवरेज