वियतनाम के प्रधानमंत्री आये भारत, ARTIA के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

जयपुर। अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसियेशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के होटल मौर्या पैलेस में आयोजित एक व्यवसायिक कार्यक्रम में भाग लिया और वियतनाम के प्रधानमंत्री मिन्ह चिन्ह और वहां से आये अधिकारियों व कैबिनेट मंत्रियों से मिला। आरतिया के अध्यक्ष विष्णु भूत, चेयरमैन कमल कंदोई, स्ट्रैटेजिक एडवाईजर ज्ञान प्रकाश, एडवाईजर एनर्जी सुनील बंसल और सचिव पंकज गोयल प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
वियतनाम के प्रधानमंत्री मिन्ह चिन्ह ने कहा कि वियतनाम और भारत के कारोबारी रिश्ते और प्रगाढ़ हों, यह उनकी यात्रा का मकसद है। व्यवसायिक तौर पर दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संभावनाएं नजर आ रही हैं। टीम आरतिया का मानना है कि वियतनाम एक उभरती हुई अर्थ-व्यवस्था वाला देश है और राजस्थान के संदर्भ में आपसी व्यापार की प्रचुर संभावना है, इस यात्रा से इन संभावनाओं के दोहन के अवसर सृजित होंगे।
टीम आरतिया ने इस मौके पर वियतनाम के हैड ऑफ गवर्नमेंट ऑफिस ट्रान वेन सोन, विदेश मंत्री बुई थान सोन, ट्रेड एंड इंडस्ट्री मंत्री गुयेन होंगे डियेन, योजना व विदेश मंत्री गुयेन चि डंग, विज्ञान व तकनीकी मंत्री हयून थान देट और स्वास्थ्य मंत्री दाओ होंग लेन से भी मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद भी इस मौके पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में वियतनाम सरकार और अनेक भारतीय उद्यमियों के बीच करार भी हुए, जिनमें एक एमओयू अदानी समूह से एवियेशन क्षेत्र में भी किया गया।
वियतनाम प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वियतनाम में परिवहन, चिकित्सा, शिक्षा, उर्जा और फार्मा ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनमें भारतीय निवेषक निवेश कर सकते हैं। वियतनाम एक उभरती हुई इकोनामी वाला देश है, बहुत सा इन्फ्रास्ट्क्चर वहां डवलप हो रहा है, उसमें भी निवेश आमंत्रित है। जहां तक बात दोनों देशों के बीच कारोबार की है तो 2022-23 के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 14.82 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जिसमें भारत से 5.47 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था और वियतनाम से 9.35 डॉलर का आयात हुआ था। भारत से मेरीन उत्पाद, अल्यूमीनियम, ऑटो कंपोनेंट्स, अनाज, कॉटन यार्न, दवाओं आदि का निर्यात होता है और वियतनाम से इलेक्ट्रोनिक्स कंपानेंट, टेलीकाम इंस्ट्मेंट्स, उपभोक्ता इलेक्ट्रोनिक्स, कंप्यूटर हार्डवेयर, मसालों और रबर का आयात होता है।
वियतनाम सरकार प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि भारत ने वियतनाम की 392 परियोजनाओं में 111.9 करोड़ डॉलर का निवेश किया हुआ है और वियतनाम ने भी भारत की 6 परियोजनाओं में 2.85 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। वियतनाम का निवेश फार्मा, आईटी, केमिकल और बिल्डिंग मैटेरियल्स में है। हाल ही वियतनाम की एक प्रमख कंपनी ने तमिलनाडू में दो अरब डॉलर की ईवी परियोजनाओं को प्रोसीड किया है। इसके अलावा भारतीयों के लिए वियतनाम एक महत्वपूर्ण पर्यटन डेस्टीनेशन है, भारत से वियतनाम आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2023 में भारत से 3.92 लाख पर्यटक वियतनाम गये थे, इस साल जुलाई तक 2.71 लाख पर्यटक जा चुके हैं।

प्रसिद्ध समाचार पत्रों में कवरेज